वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

■वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
■सितारगंज। यहां ग्राम सभा नकुलिया में वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों द्वारा आंखों, दांतों और महिला रोगियों का स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें दवाईयां दी गई।


ग्राम सभा नकुलिया में सामाजिक संगठन वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संतफार्म, गगनपुर, भिटौरा, लौकाफार्म आदि आधा दर्जन गांवों के करीब 55 से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में आंखों, दांतों के साथ ही महिला रोगियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने संक्रमण से उत्पन्न होने रोगों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय भी बतायें। जिलाध्यक्ष सिमरजीत सिंह ने बताया कि भविष्य में शहर तथा अन्य गांवों में भी इसी तरह के चिकित्सा शिविर लगाये जाएंगे। शिविर में डा0 हरविन्दर सिंह, डा0 ज्योति राठौर, मो0 सोहेल, परिषद के जिलाध्यक्ष सिमरजीत सिंह, महामंत्री विनीत कुमार, सतीश कुमार, आलिया, अंजू, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।











