खेल महाकुंभ में एपेक्स स्कूल की बालिकाओं का जलवा, चार स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

खेल महाकुंभ में एपेक्स स्कूल की बालिकाओं का जलवा, चार स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

■खेल महाकुंभ में एपेक्स स्कूल की बालिकाओं का जलवा, चार स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

■खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट और गोला फेंक में दिखाया दमखम

■सितारगंज। खेल महाकुंभ में द एपेक्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

खेल महाकुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में एपेक्स स्कूल की बालिकाओं ने खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट और गोला फेंक में दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और कड़ी मेहनत के बल पर चारों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page