■धामी के जन्मदिन पर एसडीएच में लगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

■धामी के जन्मदिन पर एसडीएच में लगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

■धामी के जन्मदिन पर एसडीएच में लगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

■139 मरीजों को मिला निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श, गैस्ट्रो-लिवर के 110 और किडनी के 29 मरीज पहुंचे

■सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) सितारगंज में निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में गैस्ट्रो-लिवर और किडनी से संबंधित बीमारियों के 139 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद निःशुल्क परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया।

गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. मेघा शर्मा रखोलिया ने 110 मरीजों की जांच की। वहीं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना प्रसाद ने 29 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में पेट एवं पाचन तंत्र, लिवर, किडनी तथा उच्च रक्तचाप से जुड़ी किडनी संबंधी समस्याओं के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह दी गई।

●स्थानीय स्तर पर मिली विशेषज्ञ सुविधा

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होने से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूरस्थ चिकित्सा संस्थानों में जाने से राहत मिली। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके नजदीकी राजकीय अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि मरीजों की आवश्यकता के अनुसार भविष्य में भी विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

शिविर के आयोजन में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page