सात तमंचों के साथ के साथ अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार

■सात तमंचों के साथ के साथ अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार
■एसटीएफ ने थाना गदरपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की गिरफ्तारी

■गदरपुर:- एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट द्वार थाना गदरपुर पुलिस के साथ असलहा तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर। उम्र 32 वर्ष को गदरपुर थाना क्षेत्र से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर से 01 अवैध हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर बरामद हुए हैं। एसटीएफ की पूछताछ में पकड़ा गया तस्कर काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और इससे पूर्व भी कई बार बार वैपन की सप्लाई कर चुका है। पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से वेपन की सप्लाई में जेल जा चुका है। इस प्रकार इस मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है जिस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। गिरफ्तार अपराधी को जिला ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर में दाखिल कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उत्तराखण्ड एसटीएफ
निरीक्षक विकास चौधरी, एसआई विपिन चंद्र जोशी, केजी मठपाल, मुख्य आरक्षी रविंद्र बिष्ट, मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरी, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान, आरक्षी जितेंद्र कुमार
थाना गदरपुर टीम
निरीक्षक जसवीर सिंह, एसआई मुकेश मिश्रा, एसआई मोहन सिंह बोरा!








