भाविप ने आयोजित की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता,श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

भाविप ने आयोजित की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता,श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

■भाविप ने आयोजित की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

■श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

■जयपुरिया ने द्वितीय और स्कॉलर वैली ने तृतीय 

■राष्ट्र भावना से ओतप्रोत है समूहगान

■सितारगंज;- महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार हिमांशु जोशी,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल,प्रांतीय प्रकल्प संयोजक समूहगान नीरज खन्ना, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक सम्पर्क महेश मित्तल ने संयुक्त रूप से मां भारती एवं स्वामी विवेकाननद के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में स्कॉलर वैली स्कूल,श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल,जयपुरिया स्कूल, जी एस कॉन्वेंट स्कूल, एस आर एम स्कूल,सरस्वती शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि हिमांशु जोशी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को हमारी भारतीय संस्कृति को समझने की परख मिलती है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने  बच्चों को देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि परिषद निरंतर समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाता है,राष्ट्र भावना से ओतप्रोत समूहगान से बच्चों में देश प्रेम जाग्रत रहता है।कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह,ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल,ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश सिंघल,गुरजीत सिंह,अध्यक्ष अमित गोयल,नीरज खन्ना,नरेश कंसल,महेश मित्तल,पवन बड़सीवाल,सुरेश पंत,अनंत प्रकाश शुक्ला,मुनेश्वर मंडल,सर्वजीत माटा,राकेश त्यागी, कोषाध्यक्ष हिमांशु सिंघल,अविनाश जिंदल,दयानंद तिवारी,सभासद सतीश उपाध्याय,प्रीति गोयल,कंचन माला,सरोज कंसल,महिला संयोजिका प्रियंका सिडाना,कीर्ति जिंदल,सीमा गोयल,पूनम झिंझिरिया संचालन राजकुमार सिडाना ने किया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page