किच्छा क्षेत्र से करीब 45 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

■किच्छा क्षेत्र से करीब 45 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
■एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और थाना ननकमत्ता पुलिस ने की कार्रवाई

■ऊधम सिंह नगर। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स और नानकमत्ता पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 151.17 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
टीम ने किच्छा के लालपुर से एक हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 151.17 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसको यह हीरोइन ननकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी। प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी ने बताया गया कि उस पर उत्तर प्रदेश रामपुर के थाना मिलक, उत्तराखंड के थाना केलाखेड़ा व थाना गदरपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसलिए वह यहां आकर नशा तस्करी कर रहा था।
टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त –
1- बलदेव सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गुलाब सिंह का माजरा, थाना केलाखेड़ा उधमसिंह नगर
बरामदगी
151.17 ग्राम अवैध हीरोइन व एक मोटर साइकिल पल्सर बिना नंबर प्लेट
एंटी नार्कोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरुप
एसआई विपिन चंद्र जोशी
एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद
थाना नानकमत्ता पुलिस टीम
अपर उप निरीक्षक हरीश कुमार, आरक्षी नीरज नेगी!








