14.18 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक और चार मोबाइल बरामद

14.18 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक और चार मोबाइल बरामद

■14.18 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक और चार मोबाइल बरामद

■सितारगंज। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आई-10 कार, हीरो स्प्लेंडर बाइक और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने पहली कार्रवाई बिज्टी चौराहा क्षेत्र में की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध आई-10 कार को रोकने पर उसमें सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कार और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए।

●बाइक सवार भी स्मैक के साथ दबोचा

दूसरी कार्रवाई ग्राम दियूधार क्षेत्र में हुई। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

●एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेश कुमार आर्य उर्फ दिव्येश कुमार (33), अमनदीप (25) और आकाशदीप सिंह (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 442/2026 और 443/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

★पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव, हेड कांस्टेबल मतलूब खान और कांस्टेबल प्रेम कनवाल व इमदाद हुसैन शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page