ज्योति ठाकुर निर्विरोध चुनी गईं जिला सहकारी बैंक की निदेशक

■ ज्योति ठाकुर निर्विरोध चुनी गईं जिला सहकारी बैंक की निदेशक
■ समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई, पति क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष, ज्योति ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

■सितारगंज। ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के निदेशक पद पर ज्योति ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
ज्योति ठाकुर के पति आदेश ठाकुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष हैं। सहकारिता क्षेत्र से जुड़े परिवार में ज्योति ठाकुर के जिला सहकारी बैंक की निदेशक निर्विरोध चुने जाने पर समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद ज्योति ठाकुर ने कहा कि यह जीत उनके साथ खड़े क्षेत्र के लोगों और समर्थकों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। सहकारिता के माध्यम से किसानों और आम लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास किया जाएगा।
ज्योति ठाकुर ने अपने निर्विरोध निर्वाचन में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का विशेष रूप से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री सौरभ बहुगुणा के सहयोग और विश्वास के लिए वह सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने सभी समर्थकों, मतदाताओं और सहयोगियों का भी आभार जताते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ज्योति ठाकुर के निर्विरोध निदेशक चुने जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहकारिता से जुड़े लोगों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



