दयानंद तिवारी निर्विरोध बने ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर

■दयानंद तिवारी निर्विरोध बने ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर

■सितारगंज। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पद पर दयानंद तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समर्थकों ने कहा कि दयानंद तिवारी के अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह बैंक और क्षेत्र के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।

●समर्थकों ने दी बधाई
दयानंद तिवारी के निर्विरोध डायरेक्टर चुने जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सहकारिता से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



