राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की तैराकी टीम चयनित

■राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की तैराकी टीम चयनित

■उत्तराखंड। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के तरण ताल में राज्य स्तरीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य भर से करीब 90 तैराकों ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों ने 25 प्रतिस्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाया।
इसमें से चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के ऑब्जर्वर अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र रंधावा मौजूद रहे। साथ ही निर्णय को की भूमिका में मोहम्मद रिहान सिद्दीकी, गौरव चंद, ललित बोरा, संजय धपोला, दीपक शाही, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर उत्तराखंड फ़िंसविमिंग के अध्यक्ष अनिल दीप महल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और इस सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।








