एसएमआई के केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए रात में भी की जा रही धान खरीद

■एसएमआई के केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए रात में भी की जा रही धान खरीद
■सितारगंज। किसानों की सुविधा के लिए एसएमआई के केंद्रों पर भी धान खरीद की जा रही। एसएमआई के तीन धान क्रय केंद्रों पर पहले छोटे किसानों को तरजीह दी जा रही है, जिससे उन्हें परेशानी न हो।


एसएमआई कि ओर से इस बार तीन धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन पर एक अक्टूबर से धान खरीद की जा रही। अब तक विभाग के तीनों केंद्रों पर 2656 कुंतल धान की खरीद की गई है। जबकि गुरुवार को रात तक किसानों से धान खरीदा गया। गुरुवार को 1153 कुंतल धान की तौल की गई। एसएमआई विनय चौधरी ने बताया कि केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए रात धान खरीद की जा रही है। जिनमे छोटे किसानों को भी तरजीह दी जा रही है। उनकी तौल पहले की जा रही है। उन्होंने कहा किसान मानक के अनुसार धान सुखाकर लेकर आएं। जिससे कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि दीपावली तक 30 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।








