एसएसबी की ओर से दिया गया ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण

एसएसबी की ओर से दिया गया ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण

■एसएसबी की ओर से दिया गया ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण

■सितारगंज। कमांडेंट मनोहर लाल की उपस्थिति में सशस्त्र सीमा बल, 57वीं बटालियन की ओर से देवीपुरा (भारत-नेपाल सीमा) में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत दो सप्ताह के ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। इसके अलावा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कमान्डेंट मनोहर लाल ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि “आज का यह क्षण सीमांत क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह दो सप्ताह का प्रशिक्षण न केवल महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करेगा, बल्कि उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में भी सहयोगी सिद्ध होगा। प्रशिक्षित महिलाएँ स्वरोजगार के रूप में ब्यूटिशियन का कार्य अपनाकर अपना स्वयं का सैलून शुरू कर सकती हैं, जिससे उन्हें दीर्घकालिक आजीविका का अवसर मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को सामाजिक चैतना अभियान जैसे नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ बाती पढ़ाओ अभियान, जल शक्ति अभियान इत्यादि के बारे मे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर ग्रामीण उत्थान, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव और सामुदायिक विकास को और मजबूत किया जा सके। यह प्रशिक्षण महिला जनजति सेवा समिति, झनकट द्वारा संचालित किया जाएगा। शिविर में 20 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के प्रति सक्षम बनाया जाएगा। इसी दौरान डॉक्टर गुरविंदर सिंह कमांडेंट पशु चिकित्सा के नेतृत्व मे पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जंहा ग्रामीणो के पशुओ की निशिल्क जांच एवं दवाई वितरण किया गया | कार्यक्रम में मोहन सिंह परगाई, हेमा जोशी, प्रदेश मंत्री, भाजपा, कमलेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष, बनबसा, पूजा देवी, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य, आशा देवी, प्रधान देवीपुरा, हिरा चंद, समाजसेवी, देवीपुरा, सुरेश कुमार- अध्यक्ष, महिला जनजाति सेवा समिति, झनकट खटीमा एवं एसएसबी के अनिल कुमार यादव (उप-कमांडेंट), निरीक्षक संजय कुमार, सहायक उप-निरीक्षक राजू कुमार आदि उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page