एसएसबी में सीपीआर जागरूकतासप्ताह शुरू

एसएसबी में सीपीआर जागरूकतासप्ताह शुरू

■एसएसबी में सीपीआर जागरूकतासप्ताह शुरू

■सितारगंज। कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार एवं चिकित्सीय कर्मियों के मौजूदगी में 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से सीपीआर जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2025 तक गतिमान रहेगा। मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय में जवानों द्वारा सीपीआर प्रतिज्ञा ली गई। प्रतिज्ञा के अनुसार, जवानों ने समय पर कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) के महत्व को समझने, सही तकनीक सीखने और अभ्यास करने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में साहस, करुणा और जिम्मेदारी के साथ मदद करने और पेशेवर चिकित्सा सहायता आने तक सहायता प्रदान करने का वचन दिया। जवानों ने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और समुदाय के सदस्यों को सीपीआर और इसकी जीवनरक्षक क्षमता के बारे में जागरूक करने का संकल्प भी लिया। इस पहल के माध्यम से मानव जीवन और गरिमा का सम्मान करने तथा एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से एसएसबी के जवान सीपीआर के बारे में जागरूक हुए, जिससे भविष्य में किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति में वे तत्परता और आत्मविश्वास के साथ तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। इस प्रकार, यह पहल जवानों को तैयार और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है | कार्यक्रम में दीपक सिंह जायड़ा, उप कमांडेंट, अरविन्द कुमार, सहायक कमांडेंट(संचार) निरीक्षक प्रकाश चंद जोशी, उप निरीक्षक सुनील सिंह बद्राल, अमित कुमार, आवेश कुमार विकल, सहायक उप निरीक्षक हिरा चंद के साथ दर्जनों जवान उपस्थित रहे |

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page