तीसरी आंख से होगी नगर पंचायत शक्तिफार्म की रखवाली

तीसरी आंख से होगी नगर पंचायत शक्तिफार्म की रखवाली

■तीसरी आंख से होगी नगर की रखवाली

■शक्तिफार्म। नगर में बढ़ती चोरी और दुर्घटनाओं पर अब तीसरी आंख (कैमरें) की नजर बनी रहेगी। पुलिस जिला मुख्यालय इन कैमरें की मदद से सीधे नगर की रखवाली करेगा।
नगर पंचायत शक्तिगढ़ ने बुधवार को नौ संवेदनशील स्थानों पर 15 सीसीटीवी स्थापित किए हैं। जो सीधे पुलिस जिला मुख्यालय से जुड़ेगा। इससे ना सिर्फ नगर की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि लोगों को न्याय देने में भी सहायता मिलेगी।
ईओ सुनील मेहर ने बताया कि सोलर एनर्जी से चलने वाले एचडी क्वालिटी के 15 आईपी कैमरों को नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया है। यह 360 डिग्री पर घूम कर चारों दिशाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। साथ ही, इसमें वॉइस रिकॉर्डिंग भी होती है। वाई-फाई से चलने वाले इस कैमरे को कहीं से भी बैठकर देखा जा सकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने बताया कि नगर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बोर्ड ने कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कुसमौठ तिराहा से लेकर टैगोर नगर तक 15 आईपी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरें नगर में प्रवेश करने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधि पर नजर रखेगा।
बताया कि पुलिस जिला मुख्यालय को इन कैमरे का एक्सेस दिया गया है। जिला मुख्यालय में बैठे पुलिस के बड़े अधिकारियों को इन कैमरे की मदद से नगर में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी मिलती रहेगी।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page