घर के गेट पर पहुंचे दबंग,करी फायरिंग

■घर के गेट पर पहुंचे दबंग,
■युवक पर फायरिंग,चार पर मुकदमा दर्ज

■सितारगंज। चार लोगों ने युवक के दरवाजे पर पहुंच कर उसके गेट पर लात मारी और गालीगलौज कर उसे बाहर बुलाने लगे। जब युवक बाहर आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। हमले में विवाह बाल बाल बच गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रंजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम बमनपुरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपने वह बुधवार को अपने साले मंजिन्दर सिंह निवासी ग्राम सरकड़ा चीनीमिल गया था। सांय करीब 8:30 बजे उसका साला कार से घर पर छोड़कर चला गया। रात करीब नौ बजे उसके घर के पास लवप्रीत सिंह पुत्र जयमल सिंह, निवासी जनताफार्म, साबी खिंडा पुत्र नामालूम नकुलिया , शेरा पुत्र नामालुम व गुरमन आय गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसको बाहर निकलने को कहा। घर से बाहर निकलने की धमकी देने लगे और जब वह घर से बाहर नहीं आया तो गेट पर लातें मारी। जब बाहर की तरफ आया तो लवप्रीत सिंह एवं साबी खिडा ने जान से मारने की नियत से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसने नीचे बैठकर छिपते छिपाते घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। हमले के बाद घरवाले डर गए और घर पर छुप गए। उसने फोन किया तो पुलिस पहुंची। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना देने की जानकारी होने पर आरोपी उसे और परिवार को दोबारा आकर जान से मार देने, साबी खिंडा और लवप्रीत ने नुझे और मेरे साले मंजिन्दर सिंह को दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दे चले गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।









