घरों के आसपास न फैलाएं गंदगी, कूड़े को उचित स्थान पर डालें

घरों के आसपास न फैलाएं गंदगी, कूड़े को उचित स्थान पर डालें

■घरों के आसपास न फैलाएं गंदगी, कूड़े को उचित स्थान पर डालें
■स्वच्छता और जल प्रबंधन समिति ने वार्ड छह में लोगों के साथ कि बैठक

■सितारगंज। स्वच्छता एवं जल प्रबंधन के संबंध में वार्ड छह में क्षेत्र बैठक हुई। इसमें वार्ड में स्वच्छता बनाए रखना, कूड़े को उचित स्थान पर डालेने, घरों के आस पास कूड़ा इकट्ठा ना करने, स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया। जिससे बीमारियों से बचा जा सके। कहा गया कि आपके घरों में या आसपास कुछ जगह हो तो वहां पौधरोपण करें l क्षेत्र में फैले डायरिया से भी बचाव के लिए पानी उबाल के ठंडा कर पिएं। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श से लें। जिला स्वच्छता समिति एवं जल प्रबंधन सह सदस्य डॉ रेखा ठाकुर ने कहा कि शहर में जल्दी ही पानी की गुणवत्ता की जांच सारे बड़ों में शुरू की जाएगी l स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पानी की गुणवत्ता की जांच का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जिस समय-समय पर वह स्वयं भी पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकें l इसके अलावा स्वच्छता को लेकर शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता जागरूक बैठकर की जा रहे हैं और आगे भी सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे। जिसमें कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा बढ़ वास भाग ले एवं एक दूसरे को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर सकें। सूखे एवं गिले कूड़े को पृथक कर इसका सदुपयोग भी किया जा सके। बैठक में सभासद चंदन श्रीवास्तव, ललिता पवार, चंद्रा सावंत, विशाल श्रीवास्तव राजकुमार सिंह, आरती उषा पिंकी देवी इत्यादि उपस्थित रहे l

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page