भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता का निधन,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जताया शोक

■भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता का निधन,
■कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जताया शोक

■सितारगंज। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल के पिता छवि दत्त सनवाल का 74 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। वह कारागार विभाग से सेवानिवृत्त थे और इस समय अपने घर पर ही रहते थे। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनके आवास में पहुचकर शोक जताया। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया।शोक व्यक्त करने वालो में जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल,पालिकाध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व मण्डल अध्य्क्ष विजय सलूजा,आदेश चौहान,आदेश ठाकुर,चन्दन श्रीवास्तव, उदय राणा,भोला जोशी,विशन दत्त जोशी,भूपेंद्र मटियाली, राजू नगदली, छात्र नेता पारस भंडारी,आनंद बल्लभ जोशी,अधिवक्ता अमित रस्तोगी आदि शामिल हैं!









