बाबा तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में वांछित 25 हजार का ईनामी बाबा अनूप सिंह गिरफ्तार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में वांछित 25 हजार का ईनामी बाबा अनूप सिंह गिरफ्तार

■बाबा तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में वांछित 25 हजार का ईनामी बाबा अनूप सिंह गिरफ्तार

■एसटीएफ ने थाना श्यामपुर क्षेत्र, हरिद्वार से किया गिरफ्तार तरसेम सिंह हत्याकाण्ड के पश्चात भूमिगत हुए इस अपराधी की तलाश में एसटीएफ ने कई राज्यों में की थी छापेमारी
■तरसेम सिंह हत्याकाण्ड में शामिल प्रमुख षड़यन्त्रकारियों में से एक है बाबा अनूप सिंह तरसेम सिंह हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई है, ये 10वीं गिरफ्तारी

■सितारगंज। एसटीएफ की टीम जनपद हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र से शस्त्र अधिनियम में थाना नानकमत्ता से वांछित ईनामी अपराधी अनूप सिंह पुत्र सरदार रामसिंह निवासी नवाबगंज थाना बिलासपुर, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी ग्राम रतनपुरा प्रेमनगर थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 28 मार्च 24 को डेरा कार सेवा श्री नानकमत्ता के डेरा प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की कुछ व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस सम्बन्ध में नामजद थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंह नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उक्त मुकदमें में पूर्व में 09 अपराधी पकड़े गए थे। उनका साथी बाबा अनूप सिंह तभी से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
अनूप सिंह पुत्र सरदार रामसिंह निवासी नवाबगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम रतनपुरा पो0ऑ0 प्रेमनगर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर।
पुलिस टीम
निरीक्षक अबुल कलाम, उनि यादविंदर सिंह बाजवा, उनि विद्या दत्त जोशी, अपर उनि संजय मेहरोत्रा
, हेड कांस्टेबल कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र नेगी, बृजेन्द्र चौहान, मोहन असवाल, जितेंद्र कुमार, गोविन्द बल्लभ|

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page