सितारगंज की सविता गुप्ता ने हरिद्वार के बृजघाट पर शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

सितारगंज की सविता गुप्ता ने हरिद्वार के बृजघाट पर शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

■सितारगंज की सविता गुप्ता ने हरिद्वार के बृजघाट पर शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

■सितारगंज। कस्बे की रहने वाली सविता गुप्ता ने अपने पति स्व. रामकुमार गुप्ता की याद में हरिद्वार के मां गंगा के बृजघाट पर निशुल्क नाव सेवा शुरू कराई है। नाव पर सवार होकर गंगा में धार्मिक अनुष्ठान करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सविता गुप्ता ने बताया कि यहां पर नाव वाले श्रद्धालुओं से मनमाना पैसा वसूलते हैं। इसको लेकर अक्सर विवाद होता है। नाव वाले श्रद्धालुओं से अक्सर मारपीट करते हैं। इसको लेकर यहां निशुल्क सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अपने पति स्व रामकुमार गुप्ता की याद में उन्होंने यह सेवा शुरू को है। इस नाव से मां गंगा में अनुष्ठान करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page