कल शपथ लेगी नगर की सरकार,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहेंगे मौजूद

■कल शपथ लेगी नगर की सरकार
■ मैदान में दोपहर एक बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहेंगे मौजूद

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। नगर पालिका चुनाव में विजयी हुए भाजपा के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष एवं सभी सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 1 बजे रामलीला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी शिरकत करेंगे। नगरवासियों को उम्मीद है कि नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासद शहर के विकास को नई गति देंगे और जनहित में बेहतर कार्य करेंगे।










