20 लाख की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

20 लाख की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

■20 लाख की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
■एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स व थाना पंतनगर पुलिस ने 62 ग्राम स्मैक की खेप बरामद की


■नारायण सिंह रावत

■पंतनगर। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना पंतनगर पुलिस ने वन शक्ति मंदिर के पास से एक स्मैक तस्कर प्रमोद राठौर निवासी जनपथ रोड, ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर, मूल निवासी ग्राम सेडा थाना देवरानिया जिला बरेली को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से कुल 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई ।
         आरोपी ने बताया कि वह स्मैक मिलक जिला रामपुर से स्मैक लाया था, जिसको हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र के लड़कों को बेचता है। हल्द्वानी- काठगोदाम के लड़के उससे स्मैक लेने आते रहते हैं।
   पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

एंटी नार्कोटिक्स टीम निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएनआई जगवीर शरण
हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी मोहित जोशी

थाना पन्तनगर पुलिस टीम
एसआई प्रदीप कुमार, प्रेम पुरी

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page