सितारगंज के पालिकाध्यक्षसुखदेव सिंह और 13 वार्डो के सभासदों ने ली शपथ,शपथ ग्रहण के बाद आमजन के हित में प्रस्ताव हुए पारित

■सितारगंज के पालिकाध्यक्ष
सुखदेव सिंह और 13 वार्डो के सभासदों ने ली शपथ

■सितारगंज। शुक्रवार को सितारगंज के रामलीला मैदान में सितारगंज नगर पालिका के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने
शपथ ली।


पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह को उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवाठा और 13 वार्डो के सभासदों को पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने पद और
गोपनीयता की शपथ दिलाईं। इसे पूर्व कार्यक्रम की
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उपस्थित
जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा की जीत
दिलाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सितारगंज में कमल खिलाया है और सुखदेव सिंह
को चेयरमैन बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से
सितारगंज के विकास लिए चेयरमैन सुखदेव सिंह को जो भी
मदद चाहिए होगी वह उपलबध कराने का वह पूरा
प्रयास करेंगे।इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर मण्डल अध्य्क्ष आदेश चौहान,शिव कुमार मित्तल,हज कमेटी अध्य्क्ष खतीब अहमद,मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल,राईस मील एसोसिएशन अध्य्क्ष सौरभ सिंघल”टिन्नू,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी फ़क़ीर सिंह कन्याल,उपकार सिंह,श्याम सुंदर गोगना,अनिल मित्तल,आदेश ठाकुर,उदय राणा,दया नंद तिवारी,अजय कठायत, संतीश शर्मा,कुलदीप कम्बोज,मोहित बिष्ठ,गुरदीप चौहान,पंकज रावत,संदीप गुप्ता”सोनू,पंकज गहतोड़ी, गोपाल आर्या,नितिन चौहान,राजू नगदली, देवेश,विशाल श्रीवास्तव,जया जोशी,सुमन राय, रेखा ठाकुर,जानकी कोहली,ललिता पवार,संजना जोशी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता व मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी ने किया!
■इनसेट
■चेयरमैन, सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद आमजन के हित में प्रस्ताव हुए पारित

सितारगंज प्रथम पालिका के बोर्ड की मीटिंग में चैयरमैन सुखदेव सिंह, मेंबरों ने संपूर्ण शहरी क्षेत्र में जलनिकासी, वार्ड पांच में बोरिंग नल सुंदरीकरण, वार्ड दस और वार्ड 13 में पार्क का सुंदरीकरण, नगर के खराब फ्रीजरों की मरम्मत, विशेष सफाई अभियान के प्रस्ताव किए पारित!इस दौरान बैठक में नगरपालिका ईओ प्रतिभा कोहली, व 13 वार्डो के सभासद सतीश उपाध्याय,नाजरीन,इस्माईल अंसारी,रिहान अंसारी,रवि रस्तोगी,चन्दन श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता,हेमलता,कंचन आर्य,ऋतु गहतोड़ी, शिवपाल सिंह चौहान,शाजिया बी,सचिन गंगवार आदि शामिल हैं!










