सिडकुल से शक्तिफार्म होकर जाने वाले भारी वाहनों पर सुबह पांच से रात दस बजे तक लगे रोक

■सिडकुल से शक्तिफार्म होकर जाने वाले भारी वाहनों पर सुबह पांच से रात दस बजे तक लगे रोक

■सितारगंज। शक्ति फार्म के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर सिडकुल से शक्ति फार्म होकर गुजरने वाले वाहनों पर सुबह 5:00 से रात 10:00 बजे तक रोक लगाने की मांग की है। शक्तिफार्म के वार्ड न0 दो निवासी रमेश राय ने एसएसपी पत्र देकर कहा है कि कुछ समय पहले हादसे में एक छात्र और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद शक्ति फार्म पुलिस ने गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर कस्बे में बड़े वाहनों के लिए सुबह 5:00 से लेकर रात 10:00 बजे तक नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय का 3 महीने तक पालन किया गया। जिससे हादसा में कमी आई। इसके बाद इसका पालन बंद कर दिया गया है। अब दिन रात सिडकुल से निकलने वाले बड़े वाहन शक्ति फार्म होकर किच्छा की ओर जाते हैं। इस मामले की शिकायत एसडीएम से करने पर उन्होंने कई बार पुलिस को नो एंट्री का पालन करने का आदेश दिया लेकिन अब तक व्यवस्था लागू नहीं की गई। उन्होंने एसएसपी से नो एंट्री लागू करने की मांग की है।ज्ञापन देने वालो में रमेश रॉय,विश्वजीत विश्वास, रंजीत सरकार,समीर शील, दिलीप रॉय व मनोज महंत आदि शामिल हैं!








