अच्छी पहल-चौथे सोमवार को भी जारी रही निशुल्क भोजन मुहिम

■चौथे सोमवार को भी जारी रही निशुल्क भोजन मुहिम

■सितारगंज। जय बाबा बर्फानी, भूखे को खाना, प्यासे को पानी मुहिम चौथे सोमवार को भी जारी रही। नगर के युवाओं की टीम प्रत्येक सोमवार निर्धन और असहाय लोगों को निशुल्क भोजन,
के लिए मुहिम चलाती है। बीते दो सितंबर को इस मुहिम को शुरू किया गया था।
टीम में अजय शर्मा, संदीप गुप्ता सोनू, एडवोकेट रवि सक्सेना, निशु जोशी,अमित सलूजा, अक्षत जायसवाल,विजय सक्सेना, सत्येंद्र चौहान, दीपेंद्र सिंघल, सागर सक्सेना, नितिन अरोरा,संदीप बाबा,अंकुर गुप्ता,ब्रजमोहन नेगी,धीरज गुप्ता, आदि हैं।
ये प्रत्येक सोमवार 11 बजे दोपहर 1:30 तक मोनी बाबा मंदिर खटीमा रोड पर स्टाल लगया जाता है। टीम के लोगों ने कहा कोशिश जारी है इसको नियमित किया जाए।








