अग्रसेन ट्रस्ट में मनाई गई पंडित गोविंद वल्ल्भ पंत जयंती 

अग्रसेन ट्रस्ट में मनाई गई पंडित गोविंद वल्ल्भ पंत जयंती 

■अग्रसेन ट्रस्ट में मनाई गई पंडित गोविंद वल्ल्भ पंत जयंती 

■नारायण सिंह रावत     

 ■सितारगंज। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट सितारगंज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक राकेश त्यागी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया।

    मंगलवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विद्या मंदिर एस  एस ग्लोबल स्कूल, एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।  संयोजक राकेश त्यागी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी ने किया। यहां वरिष्ट भाजपा नेता सखदेव सिंह,पूर्व मण्डल अध्य्क्ष विजय सलूजा, रवि रस्तोगी, सतीश उपाध्याय, भोला जोशी, चंदन श्रीवास्तव, जया जोशी, महिला आयोग की सदस्य सुमन राय, अनिरुद्ध राय, सुलोचना रावत, गीता गढ़कोटी, संतोष मिश्रा, श्रीपाल सिंह राणा, सुरेश जोशी, सतेंद्र दिवाकर, निलेश त्यागी, हर्षित पांडे रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page