सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

■सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सितारगंज में राष्ट्रीय क्रमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे व चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कौर ने किया।
डॉ संदीप कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चो को अल्बेंडाजोल (400 mg ) की खुराक सभी आगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल में दी जानी है।
जिसमे 1 वर्ष से 2 वर्ष के बच्चों को आधी टैबलेट पीसकर, 2 से 3 वर्ष के बच्चो को 1 टैबलेट पीसकर पानी में मिला कर दी जानी है। तीन साल से 19 साल तक ले सभी बच्चों को एक टैबलेट चबाकर खिलाई जानी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक लक्ष्मण सिंह बृजवाल, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ अतुल कुमार, के एन गोस्वामी, भूप किशोर, अनिता राना, भागपत सिंह, मयंक नैलवाल आदि उपस्थित रहे।








