पीसीएस वन रैंक टॉपर आशीष जोशी के पिता का सम्मान।

■पीसीएस वन रैंक टॉपर आशीष जोशी के पिता का सम्मान।

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज:- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा पीसीएस में फर्स्ट रैंक लाने वाले सितारगंज निवासी आशीष जोशी के पिता खजान चंद जोशी का आज उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सितारगंज पर्वतीय रामलीला सभागार में भव्य स्वागत किया गया। कमेटी के सभी सदस्यो ने पीसीएस वन रेंक टॉपर आशीष जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी

उत्तराँचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने पीसीएस टॉपर आशीष जोशी के पिता खजान चंद जोशी उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक है उन्होंने कहा कि खजान चंदजोशी धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में बाढ़ चलकर हिस्सा लेते हैं उनका आज भव्य स्वागत हुआ है आने वाले समय में आशीष जोशी का भी स्वागत किया जाएगा उन्होंने कहा बच्चों को आशीष जोशी से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष अम्बा दत्त मौनी कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट वरिष्ठ समाजसेविका व पूर्व अध्यक्ष संगठन मंत्री पार्वती कपिल प्रकाशभट्ट दीपचंद भट्ट दीपूजोशी हेमंत बोरा ललित मैनाली नंदा बल्लभ जोशी राजेंद्र सिंह बिष्ट भुवन गडकोटी बद्री दत्त नगदली सतीश उपाध्याय आनंदबल्लभ भट्ट प्रकाश बोरा इंद्र मेहरा लक्ष्मी दत्त सकलानी सीबी भट्ट हेमंतबोरा राजू पंतोला डी० के० तंतोला जगदीश गुरुरानी चंद्रशेखर भट्ट मदन परिहार प्रेम सिंह गौनिया सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।








