सितारगंज श्रीरामलीला मैदान में वाहनों की पार्किंग पर लगेगा शुल्क

■सितारगंज श्रीरामलीला मैदान में वाहनों की पार्किंग पर लगेगा शुल्क

■सितारगंज। सितारगंज श्रीरामलीला कमेटी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। रविवार को बैठक में तय किया गया कि श्रीरामलीला मैदान में वाहनों का पार्किंग शुल्क लगेगा। तय किया गया कि कार के लिए 30 रुपये, कैंटर, ट्रैक्टर ट्रॉली, डीसीएम का शुल्क 100 रुपये होगा। इसके रामलीला मैदान के आसपास रहने वाले लोगों को पांच सौ रुपये प्रति माह शुल्क देना होगा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक वाहन पार्क किये जा सकते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश त्यागी, संरक्षक सुरेश जैन, महामंत्री भीमसेन गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, राजेंद्र चौहान, त्रिलोक अरोरा, भगवान सिंह भंडारी, अमित रस्तोगी, बिन्देश जायसवाल, शिवपाल सिंह चौहान, अभिषेक जैन, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।









