कौंधा अशरफ गांव में शराब की दुकान का विरोध शुरू

■कौंधा अशरफ गांव में शराब की दुकान का विरोध शुरू

■सितारगंज। कौंधा अशरफ गांव शराब की दुकान का ग्रामीणों में विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान की वजह से ग्रामीणों को परेशानी होती है। गुरुद्वारा आते जाते समय लोग नशे में गांव की बहू बेटियों पर फब्तियां कसते हैं। इसका महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इस स्थान पर आए दिन विवाद होता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आसपास के लोगो में जानमाल का भय बना हुआ है जिसके चलते शराब की बन्दी की मांग की। इस मौके पर सर्वजीत कौर, दलजीत कौर, बबली,कुलजीत कौर, गोपाल,सर्वजीत सिंह,कुलदीप सिंह,हरभजन सिंह,हरजीत सिंह, एच0 सिंह आदि शामिल थे!









