सितारगंज, शक्तिगढ़ में किए वादों को पूरा कराएंगे : बहुगुणा

सितारगंज, शक्तिगढ़ में किए वादों को पूरा कराएंगे : बहुगुणा

■सितारगंज, शक्तिगढ़ में किए वादों को पूरा कराएंगे : बहुगुणा

■सितारगंज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज नगरपालिका में भाजपा की प्रचंड जीत पर मतदाताओं को बधाई दी।

■सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज नगरपालिका में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर क्षेत्र के मतदाताओं को बधाई दी।

उन्होंने सितारगंज के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुखदेव सिंह और सभी वार्ड सभासदों को भी बधाई दी। मंत्री बहुगुणा ने शक्तिगढ़ से निर्चाचित हुए निर्दलीय सुमित मंडल व सभासदों को भी बधाई देते हुए कहा कि सितारगंज, शक्तिगढ़ में जो भी वादे किए हैं, उनको पूरा कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने सितारगंज पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई देते हुए आभार जताया। कहा कि भाजपा ने सर्वसमाज को साथ लेकर प्रचंड बहुमत से चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि सितारगंज की जनता ने वर्ष 2012 से क्षेत्र में विकास को देखा है। आने वाले पांच वर्ष में विकास की गति और तेज हागी। सितारगंज, शक्तिगढ़ के विकास के लिए किए वादों के अनुसार योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कर धरातल में उतारा जाएगा।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page