अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का ताबातोड़ एक्शन, ताबातोड़ एक्शन से शराब माफियाओं में हड़कंप

■अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का ताबातोड़ एक्शन, ताबातोड़ एक्शन से शराब माफियाओं में हड़कंप

■खटीमा:- आगामी निकाय चुनाव 2025 के मद्देनज़र अवैध मदिरा पर रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किए गए सख्त निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा जनपद में निरंतर सघन प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी एन0आर0 जोशी के ताबातोड़ कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया,टीम भी सक्रिय होने के साथ जगह जगह – अवैध शराब की जा रही कार्यवाही!
इसी कड़ी में आज दिनांक 20जनवरी, 2025 को जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह एन0आर0 जोशी के निर्देशानुसार अवैध मदिरा निर्माण व और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 02 खटीमा टीम ने खटीमा क्षेत्र में खेतलसंडाखाम गांव में चल रहे अवैध शराब बिक्री के अड्डे पर दबिश दी गयी। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब बिक्री कर रहे अभियुक्त गुड्डू पुत्र स्व० दयाराम के पास 36 पाउचों में लगभग 18 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त के विरूद्ध 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गयी। जिला आबकारी अधिकारी नाथू राम जोशी ने बताया कि टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, आबकारी सिपाही दीपक चंद्र, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।








