अमरिया चौराहे पर लगा उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया लोकार्पण

■अमरिया चौराहे पर लगा उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
■कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया लोकार्पण

■सितारगंज। अमरिया चौराहे पर प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। मंगलवार को इसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी निधि से अमरिया चौराहे के सौंदर्यीकरण कराया है। इस पर करीब 38 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यहां पर प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है। मंगलवार को इसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सितारगंज में प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का भाजपा सरकार विकास कर रही है। कहा कि क्षेत्र के विकास में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।उनके कार्याकाल मे क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,नगर अध्यक्ष आदेश चौहान,हज कमेटी अध्य्क्ष खतीब मलिक,गोपाल रावत,सखदेव सिंह, शिवकुमार मित्तल,महेश मित्तल,मुकेश सनवाल,आदेश ठाकुर,बिशन दत्त जोशी,दया नन्द तिवारी,लक्खा सिंह,गुरदीप सिंह चौहान,दीपक गुप्ता,रामकुमार, भोला जोशी,रवि रस्तोगी, मुकेश श्रीवास्तव,दग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत,डॉ रेखा ठाकुर,जया जोशी,जानकी कोहली, उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवाठा,तहसीलदार पूजा शर्मा,खण्ड विकास अधिकारी सीआर आर्य,नगर पालिका ईओ प्रतिभा कोहली आदि मौके उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमित रस्तोगी ने किया!


