शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

■शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

■+सितारगंज। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। रतन फार्म नं एक, शक्तिफार्म निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 2022 में उसकी मुलाकात निपू बरोई निवासी जोशी कॉलोनी न्यूरिया जिला पीलीभीत से कथा में हुई थी। निपू बरोई उसके नम्बर पर फोन कर बात करने लगा। आरोपी उससे शादी की बाते करने लगा था। वह उसकी बातों में आ गई। एक जनवरी 2023 को वह उसे नैनीताल ले गया। जहां शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने इस बात की शिकायत करने की बात कही तो उक्त निपु बोराई ने कहा कि वह जल्दी ही उससे शादी कर लेगा। इस पर वह उसकी बातों में आ गई और शिकायत नहीं की। बार-बार शादी की बात कहने पर युवक बीते चार अप्रैल को उसे अपने साथ मुम्बई ले गया। आरोपी ने बताया कि वह मुंबई में से शादी कर लेगा। मुम्बई में भी वह आजकल कहकर टाल मटोल करने लगा और कि बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शादी की बात कहने पर आरोपी ने धमकी दी कि उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट में अपलोड कर दूंगा। जैसे तैसे वह अपने घर आई तथा घटना की समस्त जानकारी अपने घरवालों को दी। जब इसकी शिकायत उसके परिवारवालों से की तो उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page