अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो 305 ग्राम चरस बरामद

●अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो 305 ग्राम चरस बरामद
●बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 लाख रुपए आंकी गई कीमत
●गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है संलिप्त

■नारायण सिंह रावत
■ऊधम सिंह नगर/बागेश्वर(उत्तराखंड)। अंत की टीम में अंतर राज्य ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है । आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है । एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं जनपद बागेश्वर के थाना बैजनाथ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जनपद बागेश्वर के थाना बैजनाथ क्षेत्रअंतर्गत अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस पहाड़ों से अलग-अलग व्यक्तियों से खरीद कर लाल कुआं, रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। एएनटीएफ टीम द्वारा अभियुक्त को कंधार बैंड ग्वालदम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एएनटीएफ द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई थी।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण
दया किशन तिवारी पुत्र स्वर्गीय पूर्णानंद तिवारी, निवासी नियर अरिहंत स्कूल हल्दूचौड़. थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल
बरामद माल का विवरण
5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
एएनटीएफ कुमायूं युनिट निरीक्षक पावन स्वरूप, उनि विपिन चंद्र जोशी, अउनि जगबीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कंनवाल(तकनीकी सहयोग)
थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर पुलिस टीम थानाध्यक्ष बैजनाथ कुंदन रौतेला, अपर पुलिस उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बबाड़ी, आरक्षी नरेंद्र कुमार, आरक्षी राजेश भट्ट, आरक्षी सुरेंद्र कुमार












