ला ओपाला कंपनी के 95 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

ला ओपाला कंपनी के 95 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

ला ओपाला कंपनी के 95 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। सिडकुल की लाओपाला कंपनी में स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर एवं एचडीएफसी बैंक व लाओपला कंपनी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि लाओपाला कंपनी जीएम दुर्गेश मोहन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लांट हेड हिमांशु जोशी ने की।
बुधवार को सिडकुल की लाओपाल कंपनी में लगे रक्तदान सिविर में लगभग 95 यूनिट रक्त संचय किया गया। स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर हल्द्वानी से आई टीम ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कंपनी जीएम दुर्गेश मोहन ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है और रक्तदान करने के उपरांत शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। कंपनी के अधिकारियों व श्रमिकों ने शिविर में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के यूनिट हेड वासिक अहमद, ब्लड बैंक इंचार्ज संजय गोस्वामी,
कम्पनी अधिकारी उपदेश शर्मा ,पलविंदर बाजवा,अमित राठी,नीलेश गंगवार,दिनेश कुमार,रजनीश कुमार,दीपक कुमार,आदि उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page