श्रीराम का नाम लेकर युवक ने की अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर आरोपी का वीडियो वायरल, पुलिस को दी गई तहरीर

श्रीराम का नाम लेकर युवक ने की अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर आरोपी का वीडियो वायरल, पुलिस को दी गई तहरीर

■ नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। दीपावली की रात एक युवक ने श्री राम का नाम लेकर लोगों पर अभद्र टिप्पणी की। उसने भाजपा नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री को भी लपेटे में ले लिया। उसने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। भाजयुमो के मंडल मंत्री सोनू शर्मा निवासी भूमिया कॉलोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दीपावली की रात पटवारी गली निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में वह श्री राम का नाम लेकर लोगों को गालियां दे रहा है। आरोपी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है। आरोपी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को भी इसमें लपेटे में लिया है। सोनू शर्मा मैं आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है उनका कहना है कि अभद्र टिप्पणी से क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका है!आक्रोशित लोगों ने कोतवाली पहुचकर आरोपी युवक पर उचित कार्यवाही करने की मांग की इस मौके पर युवा मंडल अध्य्क्ष भाजपा नवीन भट्ट “निराला”,छात्र नेता विशाल श्रीवास्तव, नरेश ठाकुर,रिंकू आदि उपस्थित थे!

इधर, वीडियो में दिख रहा है कि युवक घर के सामने आतिशबाजी से कचरा फैल गया था। इसी बात से वह काफी नाराज था।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page