सितारगंज सिडकुल की फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं की हो रही अनदेखी

सितारगंज सिडकुल की फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं की हो रही अनदेखी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

■ नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। सिडकुल की फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं की अनदेखी करने और उनके शोषण के खिलाफ कांग्रेस में आवाज बुलंद की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर युवाओं का शोषण रोकने की मांग की है।

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ब्लॉक अध्यक्ष जानकी कोहली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी ने सिडकुल की स्थापना कर रोजगार देने की पहल की थी। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के नियम बनाए गए थे। इसके बाद भी फैक्ट्री के प्रबंधक कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की वजह बाहरी प्रदेशों के लोगों को नौकरी पर रख रहे हैं। इसके अलावा युवाओं को ठेकेदार के जरिए नौकरी पर रखा जा रहा है। साथी उनसे बनवाने तरीके से कम लेकर कम पैसे दिए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इस समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में सरस्वती वाला चरणजीत कौर, देवकी देवी, दयानंद सिंह, सिराजुद्दीन, सैयद वसीम मियां शामिल रहे।

                                


Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page