फिनस्विमिंग का राज्य स्तरीय ट्रायल 12 अक्टूबर को

■फिनस्विमिंग का राज्य स्तरीय ट्रायल 12 अक्टूबर को
■सितारगंज। अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप हेतु उत्तराखंड की टीम का चयन 12 अक्टूबर को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कंपलेक्स के तरणताल में आयोजित होगा।


संघ के अध्यक्ष अनिल दीप महल ने बताया कि इस वर्ष भी राज्य स्तरीय चयन की तैयारी जोरों पर है और इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर डी के सिंह, महासचिव उत्तराखंड ओलंपिक संघ, रहेंगे।
इस ट्रायल में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ियों के आने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष दिल्ली में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
इस वर्ष भी एक मजबूत टीम का चयन करके राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारी जारी है।








