■बार एसोसिएशन सितारगंज चुनाव: चार पदों पर कल होगा मतदान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बनीं टीना सिंह

■बार एसोसिएशन सितारगंज चुनाव: चार पदों पर कल होगा मतदान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बनीं टीना सिंह

■बार एसोसिएशन सितारगंज चुनाव: चार पदों पर कल होगा मतदान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बनीं टीना सिंह

■सितारगंज। बार एसोसिएशन सितारगंज के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा द्वितीय सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वहीं, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर टीना सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने से समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर टीना सिंह ने कहा, “वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध चुना जाना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी की बात है। मैं बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं। अधिवक्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और बार एसोसिएशन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की गरिमा, एकता और अधिवक्ताओं के सम्मान को बनाए रखने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना आवश्यक है।

शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी, जिसके बाद चारों पदों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page