सितारगंज में नशे के पुड़िया बनाते महिला का वीडियो वायरल

■सितारगंज में नशे के पुड़िया बनाते महिला का वीडियो वायरल

■सितारगंज। एक तरफ धामी सरकार नशे के खिलाफ खड़ा रूख अपना रही है तो दूसरी ओर तस्कर लगातार स्मैक, चरस आदि बेच रहे हैं। सितारगंज नहर पार वार्ड नंबर 6 में खुलेआम महिला नशा की पुड़िया बनाती महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस बीच महिला को करीब 3 बार जेल भेजा गया था, वह जमानत पर बाहर चल रही है। लोगों का कहना है कि सितारगंज में महिला लगातार नशे का सामान बेचती है, लेकिन पुलिस के कान में “जू नहीं रेंगती” है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।








