सितारगंज का चर्चित स्मेक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

सितारगंज का चर्चित स्मेक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

■25.34 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार


■सितारगंज। उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी सरकड़ा ने चैकिंग के दौरान कोतवाली सितारगंज के इण्टर कालेज मैदान के पास से आरोपी तैसीम खान पुत्र हसीन खान निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नं0 12 को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 25.34 ग्राम स्मैक (हेरोईन) बरामद की गई। पंकज कुमार की दाखिला फर्द बरामदगी के आधार पर कोतवाली में तैसीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। टीम में उ0नि0 पंकज कुमार, कॉन्स्टेबल जगदीश लोहनी, तरूण चौधरी शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page