बच्चों में संस्कार, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बनेगी रणनीति

बच्चों में संस्कार, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बनेगी रणनीति

■बच्चों में संस्कार, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बनेगी रणनीति

■उत्तरांचल पंजाबी महासभा ट्रस्ट का कार्यकारिणी का गठन, तीन अक्तूबर को करण गार्डन में शपथ ग्रहण समारोह

■सितारगंज। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ट्रस्ट का कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन ने समाजहित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन का मुख्य फोकस बच्चों में संस्कार और जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर रहेगा। इसके लिए विदेशों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली का अध्ययन कर प्रभावी रणनीति के तहत कार्य करने की बात कही गई है।

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चों को संस्कार, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए ‘संस्कारशाला’ के तहत विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जागरूकता की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास और रोजगारपरक गतिविधियों पर भी जोर दिया जाएगा। संगठन का प्रयास रहेगा कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप बेहतर अवसर मिल सकें। समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

तीन अक्तूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

पदाधिकारियों ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तीन अक्तूबर को करण गार्डन में आयोजित होगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा होंगे।

प्रेस वार्ता में राजेश शैली, मनोज जांब, सतीश अरोरा जे0के0, आकाश अरोरा, श्याम सुंदर गोगना, विनोद बजाज, चंदर मदान, त्रिलोक अरोरा आदि मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page