धान की तौल बंद होने पर भड़के किसान, दोपहर बाद शुरू हुई खरीद

धान की तौल बंद होने पर भड़के किसान, दोपहर बाद शुरू हुई खरीद

■धान की तौल बंद होने पर भड़के किसान, दोपहर बाद शुरू हुई खरीद

■ सुबह से मंडी में इंतजार करते रहे किसान, गहमागहमी के बीच केंद्रीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से निकला समाधान

■सितारगंज। मंडी समिति में शुक्रवार सुबह धान की तौल नहीं होने से किसानों का आक्रोश बढ़ गया। सुबह से ही अपनी उपज की तौल शुरू होने का इंतजार कर रहे किसानों की नाराजगी बढ़ने पर मंडी में गहमागहमी का माहौल बन गया। किसानों ने धान की तौल शुरू कराने की मांग उठाई। मामला बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हस्तक्षेप कर कच्चे आढ़तियों से तौल शुरू कराने के प्रयास किए। इसके बाद दोपहर बाद धान की तौल शुरू हो सकी। तौल शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली और केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

■तौल नहीं होने से बढ़ती गई किसानों की नाराजगी

सुबह से धान की तौल शुरू नहीं होने के कारण किसान परेशान रहे। अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को इंतजार करना पड़ा। समय बीतने के साथ किसानों का आक्रोश बढ़ने लगा और मौके पर गहमागहमी की स्थिति बन गई। किसानों की समस्या को देखते हुए तौल शुरू कराने के प्रयास किए गए। केंद्रीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों के बाद दोपहर बाद कच्चे आढ़तियों ने धान की तौल शुरू कर दी। इससे किसानों को राहत मिली और उनमें खुशी कील लहर दौड़ गई।

●अधिकारी और राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर वरिष्ठ विपणन अधिकारी विनय चौधरी, ओम नारायण मिश्रा, मंडी सचिव विनोद चंद्र पलड़िया, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत गोयल, महामंत्री गौतम कंसल, कोषाध्यक्ष यश गोयल और पूर्व राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ सिंघल मौजूद रहे। धान की तौल शुरू होने पर किसानों ने केंद्रीय मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page