एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

■एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
■सितारगंज। एसडीएम रविन्द्र कुमार जुवांठा ने सोमवार को धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार खरीद के निर्देश दिए। इसके अलावा मंडी में कच्चे आढ़तियों ने भी धान खरीद शुरू कर दी है।


सोमवार को खबर लिखे जाने तक 15 ट्राली धान की नीलामी की गई। किसानों के धान की कच्चे आढ़तियों ने बोली लगाई। सोमवार को एसडीएम ने क्रय विक्रय समिति और एसएमआई के चार धान क्रय केंद्रों पर पहुंचकर खरीद की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार धान खरीद की जाए। केंद्रों पर किसानों के बैठने, पीने के पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।इस मौके पर मंडी सचिव विनोद चन्द्र पलड़िया, एसएमआई विनय चौधरी,धीरज कांडपाल,राकेश चंद,एडीसीओ नवल किशोर शर्मा राईस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंघल, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे!








