रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर 884 लोगों ने कराया पंजीकरण

■रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर 884 लोगों ने कराया पंजीकरण
■ सितारगंज। रविवार को श्री रामलाल ग्राउंड में रक्तदान समिति के प्रधान में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


जिसमें 884 लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया। ब्लड बैंक हल्द्वानी एवं सितारगंज की टीम ने प्रतिभाग किया। हल्द्वानी ब्लड बैंक की टीम से ब्लड बैंक के इंचार्ज प्रकाश सिंह मेहता सितारगंज की टीम से संदीप ठाकुर ने 104 यूनिट रक्त का संचय किया। इसके अलावा स्वस्थ शविर में हल्द्वानी से आए हेमेटोलॉजिस्ट डॉक्टर तुषार पांडे, रुद्रपुर से प्रभु नेत्रालय से मनीष सिंह, सितारगंज से ही डॉक्टर प्रवीण सिंघल, डॉक्टर प्रवीण राय, मुनेंद्र श्रीवास्तव एवं कुलदीप सिंह यादव ने सहयोग दिया। वहीं दूसरी तरफ नेत्रदान का भी शिविर लगाया गया। जिसमें रुद्रपुर से आए वरिष्ठ सामाजिक एसके मित्तल ने लोगों को नेत्रदान के विषय में बताया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने फीता काटकर किया। जिसमें वरिष्ठ उद्योगपति शिवकुमार मित्तल सुमन राय, पलविंदर सिंह, श्याम सुंदर गोगना, गोपाल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। निशुल्क भोजन व्यवस्था की गई एवं निशुल्क शुगर जांच की मशीने वितरित की गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अध्यक्ष संदीप बिष्ट, संरक्षक पंकज गहतोड़ी महामंत्री पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोहित बिष्ट, कोषाध्यक्ष संदीप बाबा, मो.आलम, दीपेंद्र सिंगल, शिवम साहू,अजय भगत, गोपाल सिंह बिष्ट, नरेश कंसल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश जैन, सत्येंद्र दिवाकर प्रिंस गुप्ता एवं उपस्थित रहे।








