गांधी जयंती पर सिद्ध गर्ब्यांग गांव के मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान

■गांधी जयंती पर सिद्ध गर्ब्यांग गांव के मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान
■ सितारगंज। कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार के निर्देशन में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत ग्राम सिद्ध गर्ब्यांग स्थित मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बल के जवानों एवं ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और गांधी जी द्वारा दिए गए “स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी अधिक महत्व देने” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” संकल्प के साथ हुई। प्रतिभागियों ने प्रति वर्ष 100 घंटे (प्रति सप्ताह 2 घंटे) स्वच्छता हेतु श्रमदान करने का प्रण लिया। बल के जवानों ने संकल्प लिया कि वे स्वच्छ भारत मिशन को गांव गांव और गली-गली तक पहुंचाकर जन-जागरूकता फैलाएंगे। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में अभियान से जुड़े रहने का आश्वासन दिया। इस प्रकार 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने गांधी जयंती पर यह संदेश दिया कि वह सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भी निरंतर योगदान देती रहेगी। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक हीरा सिंह, आरक्षी नेकपाल, संजय, विजेंद्र एवं अन्य जवानों सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








