धान खरीद में किसी तरह की न हो लापरवाही : एसडीएम

■धान खरीद में किसी तरह की न हो लापरवाही : एसडीएम
■सितारगंज। एसडीएम ने धान खरीद को लेकर केंद्र प्रभारियों और किसानों, राइस मिलरों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों को किसी भी परेशानी न हो। केंद्र पर सभी व्यवस्था पूरी कर ली जाएं।

मंगलवार को बैठक में एसडीएम रविन्द्र कुमार जुवांठा ने केंद्र प्रभारियों को कहा कि एक अक्टूबर से क्षेत्र के 20 केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसलिए आज सभी केंद्रों पर आज ही सभी व्यवस्था पूरी कर ली जाए। केंद्रों पर कांटे और बरदाना, पीने के पानी आदि की व्यवस्था रखी कि जाए। एसडीएम ने राइस मिलरों से कहा कि धान खरीद के बाद उसके भंडारण और चावल की कुटाई आदि में अनावश्यक देरी न करें। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से भुगतान किया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कहा कि केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने किसानों से नमी के मानकों का ध्यान रखें और धान उचित तरीके से सूखाकर ही केंद्रों पर लाएं, जिससे परेशानी न हो। उन्होंने कहा को किसानों को धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन और टोकन प्राप्त के लें।इस दौरान मंडी सचिव विनोद चन्द्र पलड़िया, एसएमआई विनय चौधरी, एमआई ललित मोहन ओली,एडीओ ललिता राणा,राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंघल,विनोद अग्रवाल, मुकेश गर्ग,किसान नेता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवतेज पाल,जसवंत सिंह जस्सा,डॉ जगदेव सिंह रणधीर बल,अनिरुद्ध राय, आदि उपस्थित रहे!









