छात्र छात्राओं को नशे दूर रहने के प्रति किया जागरूक, स्कूल में लगाया गया शिविर

■छात्र छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक, स्कूल में लगाया गया शिविर
■ सितारगंज।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सिटी कान्वेंट स्कूल खटीमा में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशा उन्मूलन के लिए कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि आशीष तिवारी अपर सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट खटीमा उपस्थिति में शिविर का आयोजन कर एनसीसी छात्र-छात्राओं को नशा उन्मूलन के दुरुपयोग व दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि नशा एक अभिशाप है आज युवा वर्ग नशे की चपेट में गिरफ्त होता जा रहा है नशीले पदार्थ के सेवन से मानसिक, शारीरिक तथा सामाजिक रूप से हानि होती है।
विधिक शिविर लगाने का उद्देश्य है कि लोगों में ड्रग्स के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को शिक्षित करना
नशे के व्यक्ति को कानूनी सहायता दिलाना, नशीली दवाइयां के दुरुपयोग से पीड़ित को प्रभावित व्यक्ति को विधिक सेवाएं प्रदान करना, नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए मजबूत तंत्र तैयार करना, युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाती है। नशे की लत युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहें, याद रखें आप देश का भविष्य है। यहां नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई।यहां डॉक्टर देश दीपक गौड़, डॉक्टर सोनाक्षी सक्सेना, विजेता पांडे, संजय शुक्ला, डिप्टी नजीर,
पैनल अधिवक्ता सहाना बेगम, कमान सिंह धामी ,अब्दुल मजीद
पीएलवी टीम आरबी सिंह राणा पिंकी राणा, कमला गोस्वामी ,आशा रानी माया देवी ,प्रीति राणा
समेत 120 एनसीसी छात्र रहे।








