बेरोजगार युवाओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला,

बेरोजगार युवाओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला,

■बेरोजगार युवाओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला,

■उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पेपर लीक में कड़ी कार्रवाई की मांग

■सितारगंज। बेरोजगार युवक और युवतियों ने सरकार का पुतला फूंककर उत्तराखंड में परीक्षा का पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बुधवार को बेरोजगार युवा मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए।

उन्होंने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इसके मुख्यमंत्री को ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। बेरोजगार युवक युवतियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरन चौहान ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की एसएससी परीक्षा का पेपर लीक होने से युवाओं के सपनों पर पानी भर गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विस्तृत जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूरन चौहान ने कहा कि जिस सेंटर से पेपर लीक हुआ उसके केंद्र व्यवथापक समेत अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page