विश्व अल्माइजर दिवस पर खटीमा में लगा शिविर

विश्व अल्माइजर दिवस पर खटीमा में लगा शिविर

■विश्व अल्माइजर दिवस पर खटीमा में लगा शिविर

■खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व अल्माइजर दिवस पर विधिक जन जागरूकता बहुउद्देशीय शिविर उप जिला नागरिक चिकित्सालय खटीमा, डॉ वी.पी सिंह की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की गरिमामई में किया गया।


बहुउद्देशीय शिविर में पीएलबी गीता शर्मा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं की जानकारी देकर ग्रामीण क्षेत्र में खुला लीगल एंड क्लिनिक से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी देकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कैंप के माध्यम से जागरूक किया गया ।

बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों को विकलांग फॉर्म भरने की सलाह देकर विकलांग सर्टिफिकेट बसपास, रेलवे पास, वहींलचेयर इत्यादि की सेवाएं प्राप्त करने के बारे में अन्य जानकारी दी और ग्रामीण लोगों के शुगर, खून जांच, ब्लडप्रेशर चेक करने में सहायता प्रदान की गई।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page